फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   To avoid challan, number plates are being broken and marks are being erased.

Ambedkar Nagar News: चालान से बचने के लिए तोड़ी नंबर प्लेट, मिटा रहे अंक

Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
To avoid challan, number plates are being broken and marks are being erased.
नंबर प्लेट पर मारकर से लिखे नंबर वाला ई रिक्शा चलाता चालक।
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू होने के बाद भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की चालाकियां थम नहीं रहीं। जिले में बड़ी संख्या में वाहन चालक ऐसे हैं जिन्होंने चालान से बचने के लिए अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट तोड़ दी है, मोड़ दी है या अंकों को मिटा दिया है, ताकि सीसीटीवी कैमरों में उनका वाहन नंबर कैद न हो सके।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर शहजादपुर, स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, पहितीपुर, दोस्तपुर मार्ग और अयोध्या रोड पर निरीक्षण के दौरान एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन ऐसे मिले जिनकी आगे की नंबर प्लेट बीच से टूटी थी या नंबर मिटे हुए थे। कई ऑटो के पीछे की प्लेट पर कपड़ा बांधकर बीच के अंक छिपाए गए थे, जबकि कुछ पर मार्कर से अधूरा नंबर लिखा गया था। यातायात पुलिस के पास ऑनलाइन चालान प्रणाली पिछले ढाई साल से लागू है, लेकिन इसके बावजूद सड़क अनुशासन में कोई सुधार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर कार्रवाई नहीं
फोटो-14
कृषि विभाग कार्यालय के पास एक बाइक चालक बिना किसी रोक-टोक के रोडवेज के पास से गुजरा। बाइक की आगे की नंबर प्लेट आधी टूटी थी, मगर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे न रोका, न समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के निकट एक ई रिक्शा में नंबर प्लेट तो लगी थी, लेकिन उस पर अंक स्पष्ट नहीं दिख रहे थे। यह वाहन रोजाना यात्रियों को ढोता है, फिर भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
सरकारी वाहन भी नियम तोड़ने में पीछे नहीं
केवल निजी ही नहीं, सरकारी विभागों के वाहन भी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अकबरपुर के पटेल नगर तिराहे से गुजरते समय नगर पालिका परिषद का कूड़ा वाहन बिना नंबर प्लेट के दौड़ता मिला। सवाल यह है कि जब सरकारी गाड़ियां ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहीं हैं।



नंबर प्लेट पर विशेष अभियान चलेगा
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नंबर प्लेट नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
जे.बी. यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed