फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tired of problems, Panchayat assistants staged a protest

Ambedkar Nagar News: समस्याओं से आजिज पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tired of problems, Panchayat assistants staged a protest
अंबेडकरनगर। पंचायत सहायकों ने मंगलवार को सभी ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय टांडा परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों का कहना है कि इस बार भी क्रॉप सर्वे में कई गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिनका समाधान किए बिना कार्य करना मुश्किल है।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने बताया कि सर्वे कार्य के दौरान उन्हें प्रत्येक खेतों में जाकर डेटा एकत्र करना होता है। इस प्रक्रिया में उन्हें अक्सर नाले, नदियां, गहरी खाइयां और अन्य जोखिम भरे स्थान पार करने पड़ते हैं। कई बार खेतों तक पहुंचने के लिए दूरी 20 मीटर से भी अधिक हो जाती है, जबकि पिछले वर्षों में यह दूरी 150 मीटर निर्धारित की गई थी। पंचायत सहायकों का कहना है कि 20 मीटर की दूरी तय करना न केवल कठिन है, बल्कि यह उनकी सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। संगठन ने प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की भी मांग की है। प्रदर्शन में अध्यक्ष सुग्रीम, उपाध्यक्ष वंदना मौर्या, मीडिया प्रभारी राजकुमार, संगठन मंत्री रितेश, संध्या आदि मौजूद रहे। उन्होंने सामूहिक रूप से कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पंचायत सहायक क्रॉप सर्वे कार्य को आगे नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed