फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tik tok

टिकटॉक पर खतरनाक स्टंट अपलोड करने को लेकर युवक ने तालाब में लगाई छलांग

Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
tik tok
टिकटॉक पर वीडियो डालने के चक्कर में बोतलें बांध तालाब में कूदा युवक
विज्ञापन

20 फीट ऊंचे टीले से छलांग लगाते ही पानी में समा गया
तलाश में जुटे गोताखोर, मचा हड़कंप
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर (जलालपुर)। टिकटॉक पर दिल दहलाने वाला वीडियो डालने की धुन में शनिवार को एक युवक शरीर पर बोतलें बांधकर 20 फीट ऊंचे टीले पर चढ़ गया। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। तैरना न आने की वजह से वह पानी में डूब गया। मामला बड़ागांव के रियासती तालाब का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसे खोजा नहीं जा सका था।

शनिवार दोपहर जलालपुर कोतवाली अंतर्गत जमौली भरभरपुर निवासी रवि कुमार (18) पुत्र दिनेश कुमार अपने दो मित्रों के साथ बड़ागांव के बाहर स्थित रियासती तालाब के निकट गया था। बताते हैं कि तालाब के एक छोर पर वीडियो बनाने के लिए उसके मित्र बैठ गए। जबकि रवि दूसरे छोर पर स्थित लगभग 20 फीट ऊंचे टीले पर चढ़ गया। तैरना न आने की वजह से उसने शरीर पर पानी की चार खाली बोतलें भी बांध लीं और इसके बाद 20 फीट ऊंची टीले से तालाब में छलांग लगा दी। बताते हैं कि काफी ऊंचाई से कूदने के कारण शरीर पर बंधी बोतलें खुल गईं और वह गहरे पानी में समा गया। उसे डूबते देख दूसरे छोर पर बैठे मित्रों ने गुहार लगाई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। इस बीच जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रद्युम्न सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed