फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tight security arrangements at polling stations

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements at polling stations
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व पैरा मिलिट्री के जवान तैनात थे और बूथों पर आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रख रहे थे। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी को भी एकत्र नहीं होने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। अति संवदेनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों की बात तो दूर, सामान्य मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। सामान्य मतदान केंद्र को छोड़ अन्य श्रेणी के मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ-साथ पीएसी की तैनाती की गई थी, जो प्रत्येक आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखे हुए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्र पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। मतदान केंद्र की 200 मीटर सीमा में किसी को भी एकत्र होने की छूट इस दौरान नहीं दी जा रही थी। उधर जिले की सीमा पर बने 27 बैरियर पर भी पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। सीमा को पूरी तरह सील रखा गया। किसी को भी आने-जाने की छूट नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी 18 थानों में बनाए गए 36 बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगाह रखे हुए थे। बगैर सघन जांच के किसी भी वाहन को बैरियर पार नहीं करने दे रहे थे। इस दौरान पुलिस अधिकारी लगातार संबंधित बैरियर पर पहुंचकर जायजा ले रहे थे। साथ ही वहां मौजूद जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed