फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tight guard on both strong rooms

दोनों स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tight guard on both strong rooms
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पांच सीटों पर 60 प्रत्याशियों का भाग्य कैद होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच इस बार दो स्थानों पर बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। पहले सिर्फ एक स्थान पर बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाती थीं। इस बार अकबरपुर, कटेहरी व टांडा विधानसभा सीट की ईवीएम को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तथा आलापुर व जलालपुर सीट की ईवीएम को एकलव्य स्टेडियम में रखा गया है। पहले से ही तैयार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन चरण में की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही मुख्य जिम्मेदारी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान निभा रहे हैं। बाहरी सुरक्षा घेरा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस टीम संभाल रही हैं। किसी को स्ट्रांग रूम के नजदीक तक पहुंचने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के 2075 बूथों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद देर रात तक ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी की देखरेख में यह प्रक्रिया अपनायी गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव से जुड़ी ईवीएम अकबरपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में रखी गईं, जबकि आलापुर व जलालपुर विधानसभा सीट की ईवीएम एकलव्य स्टेडियम में रखी गई है। दोनों स्थानों पर बने स्ट्रांग रूम की निगरानी न सिर्फ सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है, बल्कि त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा भी बनाया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों स्ट्रांग रूम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। बताया कि स्ट्रांग रूम के अंदर व बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम पूरी तरीके से कैमरे की जद में है। मुख्य गेट को अधिकारियों की मौजूदगी में सील किया गया है। स्ट्रांग रूम के ठीक बाहर केंद्रीय पुलिस फोर्स के जवान तैनात हैं। इसके बाद सशस्त्र गार्डों की तैनाती है। इन दोनों के अलावा सुरक्षा का बाहरी घेरा स्थानीय पुलिस टीम संभाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed