{"_id":"4f073bc6db13c8c272f4e1aa41ba743a","slug":"ticket-reservations-closed-for-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट आरक्षण कार्य दो दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट आरक्षण कार्य दो दिन से ठप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण का कंप्यूटर खराब होने से दो दिनों से कार्य ठप है। इससे आरक्षण कराने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज से आए लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
मंगलवार को पूरे दिन कार्य ठप रहा, वहीं बुधवार को भी दोपहर तक टिकट आरक्षण का कार्य शुरू नहीं हो सका। मंगलवार को आरक्षित टिकट न पाने से मायूस लौटे लोगों को बुधवार को भी खाली हाथ वापस होना पड़ा। कारण यह कि जिस कंप्यूटर से आरक्षित टिकट बनाया जाता है, वह खराब हो गया।
विज्ञापन
इससे काम ठप हो गया। सुबह आठ बजे के पहले ही आरक्षित टिकट बुकिंग खिड़की पर भीड़ जमा हो गई। बाद में जब पता चला कि टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी तो लोग मायूूस होकर लौट गए। बेवाना से आए दीपचन्द्र ने बताया कि उन्हें इमरजेंसी में 20 नवंबर को दिल्ली जाना था।
विज्ञापन
ऐसे में वे आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए मंगलवार को भी स्टेशन आए थे और बुधवार को भी आना पड़ा। इसके बावजूद अभी टिकट नहीं मिल पाया। निजी कंप्यूटर संचालकों द्वारा तत्काल में टिकट बनाने पर मोटी रकम ली जाती है। कटेहरी के महेन्द्र मिश्र व टांडा के मनीष अग्रवाल भी आरक्षित टिकट बुकिंग का कार्य ठप रहने से परेशान दिखे।