फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ticket reservation interrupted due to server failure

सर्वर फेल होने से टिकट आरक्षण बाधित

Wed, 30 Mar 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ticket reservation interrupted due to server failure
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सर्वर आने का इंतजार करते नागरिक-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पहले बड़ी उम्मीदों के साथ लंबी लाइन में लगे, फिर सर्वर फेल होने से बगैर टिकट आरक्षण कराए ही मायूस होकर लौट गए। यह दृश्य बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर दिखा। दरअसल सर्वर फेल होने से लगभग पूरे दिन टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित रहा। टिकट आरक्षण के लिए सुबह से ही लोगों का अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सर्वर फेल होने से टिकट का आरक्षण नहीं हो सका। इससे ज्यादातर लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वर फेल होने से अक्सर टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित होता है। यात्रियों के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। उस समय तक आरक्षण काउंटर की खिड़की भी नहीं खुली थी। जब टिकट आरक्षण की खिड़की खुली, तो आरक्षण कराने वालों की लंबी लाइन लग चुकी थी। इससे पहले कि टिकट आरक्षण का कार्य प्रारंभ होता, सर्वर ही फेल हो गया। इस उम्मीद में लोग लाइन में लगे रहे कि शायद कुछ देर में सर्वर दुरुस्त हो जाए और टिकट आरक्षण का कार्य प्रारंभ हो जाए। दोपहर तक सर्वर दुरुस्त नहीं हो सका। ऐसे में लाइन में लगे लोग एक-एक कर जाने लगे। लोगों ने इस बीच कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन सर्वर फेल रहता है, जिससे टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित होता रहता है। टिकट आरक्षण का कार्य सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

लोग बोले, उठाए जाएं ठोस कदम
टिकट आरक्षण कराने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सैदापुर के भागीरथी ने कहा कि उसे दिल्ली के लिए टिकट का आरक्षण कराना था। सुबह से ही लाइन में लग गए। कई घंटे के इंतजार के बाद बताया गया कि सर्वर फेल है। ऐसे में टिकट का आरक्षण नहीं हो सकेगा। ऐसे में अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शहजादपुर के शादाब ने कहा कि उसे मुंबई का टिकट आरक्षण कराना था। मंगलवार को भी टिकट आरक्षण सर्वर फेल होने के चलते नहीं हो सका था। बड़ी उम्मीद के साथ बुधवार को पहुंचे थे, लेकिन फिर से मायूसी ही हाथ लगी। इसी प्रकार से मायूस होकर लौटे गिरिजाशंकर, संदीप व संतोष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टिकट आरक्षण का कार्य सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर कराई जा रही गड़बड़ी
सर्वर फेल होने के चलते टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ था। सर्वर को दुरुस्त कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।
-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed