फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three thousand candidates left TET

तीन हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three thousand candidates left TET
अंबेडकरनगर में इस तरह कड़ी जांच पड़ताल के बाद टीईटी परीक्षार्थियों को केन्द्र में दिया गया प्रव? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जिले में टीईटी संपन्न हुई। इसमें कुल 46 हजार 246 अभ्यर्थियों की तुलना में 42 हजार 176 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 3 हजार 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का भी गंभीरतापूर्वक पालन कराया गया।
विज्ञापन

टीईटी रविवार को विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा कई दिनों से दी जा रही जानकारी के चलते प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले ही तमाम परीक्षार्थी केंद्रों तक पहुंच गए। टीईटी को सकुशल निपटाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। कुल 46 हजार 246 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 42 हजार 196 परीक्षार्थियों ने ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पहली पाली में 49 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कुल 26 हजार 125 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था, लेकिन 24 हजार 416 परीक्षार्थी संबंधित केंद्र पर पहुंचे। एक हजार 709 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 33 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें कुल 19 हजार 121 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, लेकिन 17 हजार 780 ने ही परीक्षा दी। 1341 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उधर, टीईटी को सकुशल निपटाने के लिए एक तरफ जहां सचल दल लगातार संबंधित परीक्षा केेंद्र पर पहुंचकर जायजा लेती रहे। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लगातार विभिन्न केेंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामिलेट्री फोर्स की निगरानी में हुई परीक्षा
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के अत्यंत सख्त प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। उनके द्वारा परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई थी। अर्धसैनिक बल संबंधित क्षेत्र से होकर गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी निगाह रखे हुए थे। बड़े वाहनों के आवागमन पर भी इस बीच जिला मुख्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed