{"_id":"60edd4c48ebc3e13547674a8","slug":"three-teams-constituted-for-disposal-of-cases-related-to-land-dispute-ambedkar-nagar-news-lko5867974198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निस्तारण को तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निस्तारण को तीन टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। तहसील क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामलों का अब त्वरित निस्तारण होगा। उपजिलाधिकारी ने इसके लिए तहसील स्तर पर भूमि से जुड़े विवादों के निपटाने के लिए एल वन, एल टू व एल थ्री टीम का गठन किया है। एल वन टीम थाना क्षेत्र, एल टू टीम विकास खंड व एल थ्री टीम समूचे तहसील के शिकायतों का निस्तारण करेगी। एसडीएम ने टीम में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने को कहा है। इसकी नियमित निगरानी को हर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता भी परखी जाएगी।
भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण को लेकर गंभीर प्रशासन की तरफ से एसडीएम आलापुर धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने इसकी पहल करते हुए तहसील क्षेत्र के भूमि संबंधी विवादों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एल वन, एल टू व एल थ्री टीम का गठन किया है। कटका थाना क्षेत्र के लिए एल वन टीम प्रभारी वरिष्ठ लेखपाल ईश्वरदत्त मौर्य को बनाया गया है। इस टीम में लेखपाल कालीप्रसाद, मायाराम यादव, धीरेंद्र कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा संबंधित थाने का उपनिरीक्षक शामिल होंगे। आलापुर व बसखारी थाना क्षेत्र के लिए टीम प्रभारी राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य को बनाया गया है। उनके साथ लेखपाल श्रीपाल पांडेय, अजय कुमार वर्मा, पवन कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल व संबंधित थाने का उपनिरीक्षक शामिल होगा। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लिए टीम प्रभारी राजस्व निरीक्षक दानबहादुर सिंह को बनाया गया।
इसके अलावा एल टू टीम ब्लॉक क्षेत्र के हिसाब तैयार की गई है। रामनगर व जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों की शिकायतों का समाधान के लिए टीम प्रभारी नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति को बनाया गया है। उनके साथ लेखपाल दयाशंकर, विपिन त्रिपाठी, रामस्वरूप यादव, क्षेत्रीय लेखपाल व संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। एल थ्री टीम संपूर्ण तहसील क्षेत्र के शिकायतों का संज्ञान लेगी, और उसके समाधान का कार्य करेगी। एल थ्री टीम के प्रभारी तहसीलदार आलोक रंजन होंगे। टीम में लेखपाल रामसजीवन वर्मा, रजत सिंह, रामसिधार, त्रिपुरारीलाल, क्षेत्रीय लेखपाल व संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष रहेंगे। टीम को सप्ताह भर के अंदर शिकायतों के समाधान का निर्देश है। एसडीएम ने बताया कि समय समय पर टीमों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।