{"_id":"873936c98212b4a503249f9c448f1086","slug":"three-suffered-by-snake-bite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को सांप ने डंसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को सांप ने डंसा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ थाना क्षेत्र के पीढ़ीपुर गांव निवासी महेशचंद्र की पत्नी मधुर (27) रविवार रात घर में साफ-सफाई कर रही थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। परिवारीजनों ने मधुर को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बेवाना थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रमेश (60) रविवार देर सायं खेत गए थे। लौटते वक्त वह सर्पदंश का शिकार हो गए। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर मोहल्ला निवासी रामू की पत्नी विनीता (28) रविवार देर सायं कुछ कार्य कर रही थी। तभी उन्हें सांप ने डंस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो सकी।
विज्ञापन