फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three small bridges to be built at a cost of 3.50 crores

3.50 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन छोटे पुल

Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three small bridges to be built at a cost of 3.50 crores
अंबेडकरनगर। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में आवागमन की परेशानी से आम लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए जल्द ही 3.50 करोड़ की लागत से तीन छोटे पुल बनेंगे। विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्तावित पुलों के निर्माण खर्च का आंकलन तैयार कर अनुमोदन के लिए शासन को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एमएलसी पांडेय ने बताया कि अनुमोदन राशि को स्वीकृति मिलते ही तीनों प्रस्तावित पुलों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा। इसका सीधा फायदा संबंधित इलाके से जुड़ी तीस हजार की आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अकबरपुर गौहनिया मार्ग के किलोमीटर नौ स्थित सकरी पुलिया के स्थान पर दो गुणे पांच मीटर लंबे लघु सेतु व पहुंच मार्ग निर्माण का खाका तैयार किया है। चार दशक पूर्व नाले पर बनी यह पुलिया वर्तमान में काफी जर्जर हो चुकी है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही घूरनपुर संपर्क मार्ग से नट का पुरवा मार्ग पर स्थित स्पॉन पुलिया व पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को भी 1.45 करोड़ की लागत से और रामपुर गिरंट से बथुआ चंदौका संपर्क मार्ग पर स्थित नाले पर 93.20 लाख से एक पुलिया निर्माण की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने इन तीनों ही स्थानों पर छोटे पुलों के निर्माण के तैयार सर्वे रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। शासन स्तर से इन परियोजनाओं के प्रस्ताव को अनुमोदन व बजट राशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed