{"_id":"5d2b588d8ebc3e6d1425e909","slug":"three-persons-are-died-in-dranaeg-ambedkar-nagar-news-lko470677586","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उफनाए थिरुआ नाले में डूबने से इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पिता पुत्र की मौत हो गई। अतरौरा गांव में पहले भैंस चराने गया 11 वर्षीय किशोर थिरुआ नाले में डूब गया। बाद में उसे खोजने गए पिता की भी डूबने से मौत हो गई। बाद में रविवार सुबह पहले किशोर का शव बरामद हुआ, जबकि कुछ देर बाद उसके पिता का भी शव निकाल लिया गया। इस घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के सोन गांव के पास निकल रहे नाले में डूबकर इमलीपुर निवासी परशुराम (52) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत अतरौरा गांव निवासी रामकरन का पुत्र साहुल कुमार (11) शनिवार शाम गांव के ही कुछ लोगों के साथ भैंस चराने के लिए निकला था। इस दौरान उसकी भैंस थिरुआ नाला पार कर पड़ोसी जनपद अयोध्या सीमा में चली गई। इस पर उसके साथ के अन्य चरवाहों ने साहुल व दो अन्य महिलाओं को वहीं रुकने की बात कहकर नाले के पार उसकी भैंस को अपनी सीमा में लाने के लिए चले गए। इसी बीच साहुल अचानक कहीं चला गया। कुछ देर बाद चरवाहे यह सोचकर अपनी व साहुल की भैंस लेकर गांव चले गए कि वह भी घर चला गया होगा। हालांकि वह घर पहुंचा ही नहीं था। इस पर पिता रामकरन पत्नी व ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकला।
खोजबीन में ग्रामीणों को साहुल की चप्पल व उसका छाता एक स्थान पर दिखाई दिया। उन्होंने पिता रामकरन को आवाज दी कि वह आकर इसकी पहचान करे। रामकरन ने इसके लिए पत्नी को वहां भेजा और खुद तलाश में जुट गया। बताया जाता है कि पत्नी चप्पल देखते ही बेहोश हो गई। इस पर कुछ ग्रामीण उसे घर लेकर चले गए। इधर कुछ देर बाद रामकरन अचानक पानी में ही लापता हो गया। अब ग्रामीणों ने पिता पुत्र दोनों की तलाश शुरू कर दी। आंधी पानी के बीच दोनों का कुछ पता काफी देर बाद तक नहीं चल सका। ग्रामीणों ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना देने के साथ ही एक बार फिर से तलाश शुरू कर दी। कुछ देर की तलाश के बाद ग्रामीणों ने साहुल का शव चप्पल मिलने वाले स्थान से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इस बीच इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पिता का भी शव बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता पुत्र के डूबकर हुई मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इतना सब होने के बावजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि रविवार शाम तक गांव नहीं पहुंचे थे। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
रामकरन की मौत ने समूचे परिवार पर वज्रपात कर दिया है। रामकरन के छोटे भाई रामसरन का निधन लगभग 10 वर्ष पूर्व हो गया था। ऐसे में भाई की पत्नी व बच्चों का देखभाल आदि रामकरन के ही जिम्मे थी। वह ही परिवार के मुखिया के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहा था। इस बीच शनिवार को थिरुआ नाले में डूबकर उसकी भी मौत हो गई। रामकरन की मौत से पत्नी ज्ञानमती के अलावा पुत्रियों नेहा (18), सलोनी (16) तथा पुत्र राहुल (14) का रो रोकर बुरा हाल है।