फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three patients of diarrhea admitted in hospital

डायरिया के तीन मरीज अस्पताल में भर्ती

Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three patients of diarrhea admitted in hospital
hospital

जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन इससे पीड़ित नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गुरुवार को भी डायरिया से पीड़ित तीन नए मरीज भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत खाजिदपुर निवासी जयराम (50) पुत्र जगराम गुरुवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गय, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत गौहन्ना निवासी कमरुद्दीन (45) पुत्र शफीक को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत माउख गांव निवासिनी सुशीला (60) पत्नी जगदंबा को गुरुवार दोपहर उल्टी-दस्त होने के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed