{"_id":"572b90424f1c1b4c625cd355","slug":"three-patients-of-diarrhea-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के तीन मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के तीन मरीज अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन इससे पीड़ित नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गुरुवार को भी डायरिया से पीड़ित तीन नए मरीज भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत खाजिदपुर निवासी जयराम (50) पुत्र जगराम गुरुवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गय, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत गौहन्ना निवासी कमरुद्दीन (45) पुत्र शफीक को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत माउख गांव निवासिनी सुशीला (60) पत्नी जगदंबा को गुरुवार दोपहर उल्टी-दस्त होने के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन