{"_id":"748b6f36f5248341d905aaef87ee9592","slug":"three-million-of-goods-theft-from-home-and-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर व दुकान से तीन लाख का माल चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर व दुकान से तीन लाख का माल चोरी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार अकबरपुर नगर क्षेत्र के कृष्णानगर कालोनी में अशोक कुमार गौड़ का परिवार रहता है। अशोक सेना में नौकरी के चलते बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी अंजू अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती हैं। बच्चे की तबियत खराब हो जाने के चलते वह दो दिन पहले अपने घर में ताला बंद कर अकबरपुर नगर क्षेत्र के जौहरडीह स्थित अपने मायके चली गईं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोर छत की एक दीवार को क्षतिग्रस्त कर अंदर घुस गए। इसके बाद वहां रखी लगभग 20 हजार की नकदी समेत दो लाख का जेवर व अन्य सामान पार कर दिया। शनिवार को जब अंजू अपने कृष्णानगर कालोनी स्थित आवास पर पहुंची और गेट का ताला खोलकर अंदर गईं तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
कमरे के अंदर बाक्स खुला पड़ा था, उसमें रखे कपड़े इधर उधर बिखरे पड़े थे। इसकी जानकारी उन्होंने आस पास के लोगों को देने के साथ ही पुलिस को दी। अकबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। अंजू ने थाने में चोरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
इसमें 20 हजार के करीब नकदी समेत दो सोने की चैन, चार सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल व माथबेंदी आदि शामिल है। इससे उसे दो लाख के करीब का नुकसान हुआ है।
उधर चोरों ने पुलिस लाइन के निकट स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में स्थित गुमटीनुमा किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। दुकानदार रामसुरेश के मुताबिक वह शुक्रवार शाम अपनी दुकान बंद कर आवासीय कालोनी में सोने चला गया।
रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर 35 हजार की नकदी समेत 55 किलो चावल, 80 किलो आटा, 20 किलो अरहर की दाल, 40 किलो मटर की दाल सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। दुकानदार के मुताबिक उसे करीब 60 हजार रुपए का नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दे दी है।