फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three lakh rupees were extorted on the pretext of building a room in the madrasa

Ambedkar Nagar News: मदरसे में कमरा बनाने का झांसा देकर ऐंठ लिए तीन लाख रुपये

Sat, 05 Apr 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were extorted on the pretext of building a room in the madrasa
अंबेडकरनगर। मदरसे में कमरा निर्माण का झांसा देकर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मदरसा जामे अरबिया इलहार उलूम नया बाजार जहांगीरगंज के मो. हारुन और मो. जहीर के अनुसार वह मदरसा में सदस्य हैं। छात्रों की संख्या को देखते हुए 450 स्क्वायर फिट में एक कमरे का निर्माण कराने की योजना बनाई जा रही थी। यह बात सुनकर सिंहपुर निवासी मो. रऊफ ने उनसे तीन लाख रुपये में सरकारी मानक के अनुरूप कमरा बनाकर देने की बात कही।

उसके ऊपर विश्वास कर 29 फरवरी 2024 को मदरसा जामे अरविया इजहारूल उलूम नया बाजार के प्रधानाचार्य कार्यालय में मोहम्मद इब्राहिम निवासी अछती आलापुर और मो. शफीक समेत अन्य की मौजूदगी में तय राशि दे दी गई। आरोपी ने तीन माह में निर्माण कार्य पूरा का वादा भी किया। तीन माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर रऊफ लौटाने को तैयार नहीं है। रुपये देने का सीसीटीवी कैमरे में साक्ष्य भी मौजूद है। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed