{"_id":"57effb0a4f1c1bd31c573cec","slug":"three-injured-in-road-accidents-including-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी जगदीश (75) पुत्र मनीराम शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराबाद गांव निवासी मोहम्मद इरशाद (22) पुत्र महमूद हसन शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर तिंदौली गांव निवासी जयबहादुर (58) पुत्र कमला सिंह शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।