{"_id":"575077a24f1c1b6a791097b7","slug":"three-injured-in-children-s-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में गुरुवार को शिकायत करने पहुंचे पिटाई में घायल बालिका व उसके परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत सोनगांव बदलपुर गांव में बुधवार देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोगों को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी पुत्री बजरंगी व उमेश पुत्र मुरली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों बच्चों ने अपने-अपने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
इस पर दोनों के परिवारीजन आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष की लक्ष्मी (18) पुत्री बजरंगी, बजरंगी (58) पुत्र सूर्यबली व दूसरे पक्ष के उमेश (17) पुत्र मुरली को चोटें आईं।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। एसओ ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन की जा रही है।