{"_id":"df06720388fec2b1dc881852d7ef8d15","slug":"three-injured-in-accidents-one-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के राजापुर भीटी गांव निवासी गुलाबचंद्र (32) पुत्र भवन वर्मा व प्रमोद (24) पुत्र अच्छेलाल शनिवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
अहिरौली थाना के निकट पीछे से आ रहे पिकअप वाहन के टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां गुलाबचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर गांव निवासी हुकुमचंद्र (23) पुत्र बिरजू शुक्रवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर वापस अपने घर जाते समय सैदापुर बाजार के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन