{"_id":"188075760bf89c2240bf634432542efd","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किशोर समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा थाना क्षेत्र के इटरिया गांव निवासी मोहन (22) पुत्र विश्वनाथ और मिथुन (8) पुत्र अमित कुमार बुधवार देर शाम एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। टांडा चौक के निकट पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
इससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस सेवा से उन्हें सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव निवासिनी सुंदरी (50) पत्नी छेदीलाल गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन