{"_id":"7e5700b8b86d8f8483adbe69b4de2907","slug":"three-injured-in-accidents-a-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी राघवराम (20) पुत्र शंभू सोमवार सुबह बाइक से सम्मनपुर बाजार जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी अभिषेक (22) पुत्र रामचंद्रर रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय बस स्टेशन के निकट दूसरे बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोहनापारा गांव निवासी उमेश (20) पुत्र जियालाल रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन