{"_id":"5751c4fa4f1c1bbf481092f7","slug":"three-injured-in-accident-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला समेत तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी मंगरू पुत्र तपशी गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत खानपुर गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र रामआसरे गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से खानपुर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसने हेलमेट नहीं पहना था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत पक्खनपुर गांव निवासी उमरा देवी (27) पत्नी घनश्याम शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन