{"_id":"60ce2ccf8ebc3e2c5e1f7abc","slug":"three-hospitals-including-bewana-chc-will-soon-be-handover-ambedkar-nagar-news-lko5832343154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवाना सीएचसी समेत तीन अस्पताल जल्द होंगे हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवाना सीएचसी समेत तीन अस्पताल जल्द होंगे हैंडओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की लगभग डेढ़ लाख आबादी के लिए खुशखबरी है। डीएम के निर्देश पर बेवाना में बने सीएचसी व तेंदुआईकला व ऐनवां में बनकर तैयार हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होने की प्रक्रिया में हैं। डीएम ने अर्थ एवं संख्या अधिकारी को तीन सदस्यीय टीम बनाकर भवनों की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर संबंधित भवनों में हुए कार्यों की जांच कराकर मानक के अनुसार पाए जाने पर उसे तत्काल हैंडओवर किया जाए। कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने से पहले इन तीनों अस्पतालों को चालू कर दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने भी इन तीनों अस्पतालों को जल्द चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वर्ष 2014-15 में शासन की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेवाना को 30 बेड बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए शासन से 5 करोड़ 9 लाख रुपये मुहैया कराए गए। निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया। इसी वर्ष 2014-15 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआईकला के निर्माण की भी स्वीकृति मिली। शासन ने इसके लिए कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इन दोनों भवनों के निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया।
निर्माण इकाई की लापरवाही के चलते समय-समय सीमा के अंदर इन भवनों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। कुछ ऐसी ही हालत वर्ष 2015-16 में 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से ऐनवां में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भी है। इसके निर्माण का जिम्मा आवास विकास को सौंपा गया है। काफी जद्दोजहद के बाद भी समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। बीते दिनों डीएम ने जिले में 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। लापरवाही मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई।
विज्ञापन
शनिवार को फिर डीएम ने निर्माणदायी संस्थाओं व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्माणदायी संस्थाओं ने बताया कि बेवाना सीएचसी भवन, ऐनवां व तेंदुआईकला पीएचसी भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। डीएम ने अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया कि टीम गठित कर अविलंब इन भवनों की जांच करायी जाए। मानक के अनुसार भवन पाए जाने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाए। जिससे महामारी की तीसरी लहर आने पर इन अस्पतालों का लाभ उपचार के लिए लिया जा सकेगा। इन अस्पतालों के संचालित होने पर करीब डेढ़ लाख आबादी को सुचारु उपचार का लाभ मिल सकेगा।
अस्पताल संचालन की चल रही प्रक्रिया
संबंधित अस्पतालों में स्टॉफ की तैनाती व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। भवन हैंडओवर होने के साथ ही अस्पताल के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीएम के निर्देशों को अनुपालन कराया जा रहा है।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ