{"_id":"604ba9248ebc3e8d2901ceaa","slug":"three-girls-got-gold-medal-ambedkar-nagar-news-lko569242542","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 2019-20 में विश्वविद्यालय स्तर पर कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने का गौरव हासिल किया है। अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 25वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इससे पूर्व जिले के किसी भी पीजी कॉलेज के तीन छात्र-छात्राओं नें एक साथ स्वर्णपदक अर्जित नहीं किया था। स्वर्ण पदक पाने वाली छात्राओं में एमएससी प्राणि विज्ञान की नेहा तिवारी, एमए चित्रकला विषय में मालती शिल्पी व एमएससी वनस्पति विज्ञान की बेबी नगमत शामिल रहीं। प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह ने छात्राओं तथा प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण है। संस्थापक देवनाथ सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश सिंह, प्राचार्य डॉ. एबी सिंह, धीरेंद्र सिंह, डॉ. बीरबल शर्मा, अमित पांडेय व डॉ. सलीम अहमद आदि ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसी तरह बड़ी उपलब्धि हासिल करनी चाहिए।