{"_id":"6421e5df7a35a1998a01deb4","slug":"three-day-science-model-exhibition-from-today-ambedkar-nagar-news-c-13-1-151829-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन दिनी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन दिनी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आज से
Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान बस्ती के सहयोग से मंगलवार को डॉ. अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। यह जानकारी विज्ञान क्लब समन्वयक निरंजनलाल ने दी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च तक प्रदर्शनी चलेगी।
निरंजनलाल ने बताया कि पहले दिन विज्ञान मॉडल, नुक्कड़ नाटक, निबंध, क्विज, दूसरे दिन पोस्टर प्रदर्शनी व भाषण प्रतियोगिता होगी। इसमें अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को शामिल कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। तीसरे दिन विजेता प्रतिभागियों व सहयोगी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही पुरस्कृत किया जाएगा।
डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि विज्ञान प्रदर्शनी में सभी छात्र-छात्राओं को शामिल कराएं। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए प्राचार्य डॉ. तेजप्रकाश वर्मा, आशुतोष कुमार, नीरज यादव, रविप्रकाश चौधरी व कुलदीप वर्मा आदि जुटे हैं।