फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three attrested with 15 gram scmak

15 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
three attrested with 15 gram scmak
अंबेडकरनगर। स्वाट टीम व इब्राहिमपुर पुलिस ने मिलकर तीन अभियुक्तों को 15 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। गौरतलब है कि नशे के कारोबार के विरुद्ध जिले में पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में स्वाट टीम प्रभारी देवेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में इब्राहिमपुर थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार रात 9 बजे केदारनगर के निकट से रजनीश वर्मा निवासी फतेहपुर कनौड़ा, इसी गांव का अनुराग वर्मा और अभय सोनकर निवासी धरमूपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त स्मैक लेकर ग्राहक की तलाश में निकले थे। इसी बीच छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस इब्राहिमपुर थाने ले आए। इसके बाद उनके विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed