{"_id":"6272b8de6d63114eb551d80a","slug":"three-arrested-with-meat-of-banned-animal-slaughter-ambedkar-nagar-news-lko629066714","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर कोतवाली व अलीगंज की संयुक्त टीम ने तलवारपार मोहल्ले में छापा मारकर एक क्विंटल से अधिक वध प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया। साथ ही मांस की बिक्री में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम एसपी आलोक प्रियदर्शी को जानकारी दी गई कि तलवापार मोहल्ले में वध प्रतिबंधित पशु का वध कर बड़े पैमाने पर मांस की बिक्री की जा रही है। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एसपी ने टांडा कोतवाली के साथ ही अलीगंज पुलिस को संबंधित स्थान पर छापा मारकर जरूरी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
एसपी के निर्देश पर रविवार रात ही सीओ टांडा के नेतृत्व में टांडा कोतवाली व अलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तलवापार पहुंचकर एक घर पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर मांस की बिक्री करने में लिप्त आमिर निवासी तलवापार, राजू निवासी धुरहिया व तौसीफ निवासी नैपुरा को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक क्विंटल से अधिक वध प्रतिबंधित पशु का मांस व वध करने के उपकरण बरामद हुए। बाद में पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।