फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three and a half lakh voters will vote in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में सवा तीन लाख मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh voters will vote in the assembly elections
टांडा (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र टांडा में इस बार सवा तीन लाख से अधिक मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गत विधानसभा चुनाव 2017 के सापेक्ष इस बार विधानसभा चुनाव में 6594 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 173 मतदान केंद्रों के 360 बूथों पर होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तहसील प्रशासन इसकी तैयारियाें में जुट गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तिथि निर्धारण की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही मतदाताओं की अनंतिम सूची भी तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टांडा विधानसभा क्षेत्र में इस बार 3 लाख 28 हजार 474 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में गत विधानसभा चुनाव 2017 से 6 हजार 594 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बीते विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 21 हजार 880 थी। एसडीएम बाबूराम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर तैयारियां पूरी की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 173 मतदान केंद्रों पर 360 पोलिंग बूथ हैं। इसमें क्लस्टर, दुर्गम, संवेदनशील, अति संवेदनशील, अत्यधिक संवेदनशील बूथों की सूची बनायी जा रही है। कहा कि मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed