{"_id":"3b8f168b5b78f6272408fa01760aeac2","slug":"three-acres-of-crop-burned-in-the-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली तीन बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जली तीन बीघा फसल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सीताराम वर्मा पुत्र भूले वर्मा के घर के निकट ही उनका खलिहान है। बीते दिनों लगभग तीन बीघा धान की फसल काटकर खलिहान में रखी गई थी।
विज्ञापन
दीपावली की रात अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते सारी फसल जलकर राख हो गई। साथ ही निकट खड़े ट्रैक्टर को भी क्षति पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तबतक फसल राख हो गई। सीताराम के मुताबिक इसमें 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन