{"_id":"4c23f92597b8e2a917243b57be8a0115","slug":"three-accused-of-tractor-lootcase-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार छह दिसंबर की रात करीब तीन बजे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के किशुनपट्टी सोनगांव निवासी अरविन्द सिंह का ट्रैक्टर मिझौड़ा चीनी मिल से पहले तीन बाइक सवार युवकों ने असलहे के बल पर रोक लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद चालक को जान से मारने की धमकी देकर गन्ना लदी ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग करके ट्रैक्टर ले कर भाग निकले। ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद वे ट्रैक्टर को अन्नावा श्रवणक्षेत्र मार्ग के किनारे कुड़िया चितौना गांव के पास लावारिश हालत में छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने साथ थाने लाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात पुलिस टीम दबिश देने के लिए श्रवणक्षेत्र रोड पर जा रही थी कि रास्ते में मड़हा नदी के पुल पर सड़क किनारे एक बाइक के साथ तीन युवक बातचीत करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस की गाड़ी रुकी तो तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों ने अपनी पहचान योगेन्द्र उर्फ कप्तान सिंह पुत्र अरविन्द सिंह खरगपुर, संदीप सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह चिंउटीपारा व आगम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी हरिवंशपुर कोतवाली अकबरपुर के रूप में कराई।
तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद हुई बाइक के बारे में पता लगाया जा रहा है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।