फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Threatened for illegal recovery in electricity theft

बिजली चोरी में अवैध वसूली के लिए धमकाया

Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Threatened for illegal recovery in electricity theft
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति से धमकाकर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अवैध वसूली से जुड़ा वीडियो व ऑडियो वायरल हुआ तो प्रकरण ने तूल पकड़ लिया। ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा बिजली चोरी के आरोपी से छह हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि पैसा मांग रहा व्यक्ति बिजली विभाग का कर्मचारी है।
विज्ञापन

मामला टांडा विद्युत वितरण खंड के बलया जगदीशपुर फीडर का है। बताया जाता है कि बीते दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की टीम ने देवहट गांव में जांच अभियान चलाया था। टीम ने एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोग उसके विरुद्ध मुकदमा न दर्ज कराने के एवज में सौदा करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में अलग-अलग नंबर से संबंधित व्यक्ति के पास फोन कर छह हजार रुपये की मांग की गई। कहा गया कि जेई साहब तुमसे नाराज हैं। ऐसे में यदि पैसों का जल्द भुगतान नहीं करोगे तो मुकदमा लिखवा दिया जाएगा। आरोप है कि फोन पर तथा वीडियो में पैसों की मांग करने वाला व्यक्ति बिजली विभाग का कर्मचारी है। उधर, अधिशाषी अभियंता टांडा का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed