{"_id":"5f8dcb148ebc3e9bd266e0a7","slug":"thrashed-woman-and-uprooted-hair-ambedkar-nagar-news-lko5461137108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई कर बाल उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पिटाई कर बाल उखाड़े
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रास्ते के विवाद में जैतपुर थाना अंतर्गत बेरगा गांव में रविवार देर शाम एक महिला की विपक्षियों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका बाल उखाड़ लिया। थाने में सुनवाई न होने पर सोमवार को महिला बाल लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। गांव निवासी मनीराम व सुभाष के बीच रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है।
आरोप है कि रविवार देर शाम विपक्षी मनीराम के घर के सामने पहुंचे। वहां उसकी पत्नी अनुराधा (34) बैठी हुई थी। आरोप है कि अभद्रता करते हुए विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसका बाल भी उखाड़ दिया। चीख पुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
मारपीट में महिला को गंभीर चोटें भी आईं। बाद में महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाए उसे भगा दिया। इससे नाराज पीड़िता सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी को उखड़ा बाल दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई।