{"_id":"5776a8034f1c1b0b7279b2ba","slug":"thousands-of-people-were-praying-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर चौक में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में देश व दुनिया में अमन-चैन की दुआ के लिए एक साथ हजारों हाथ उठे। इस बीच लोगों से अपील की गई कि वे कोई ऐसा कार्य न करें जो अल्लाह की निगाह में गलत हो।
विज्ञापन
रमजान माह में लोगों से अधिक से अधिक दान करने की अपील भी की गई। साथ ही युवाओं से आह्वान किया गया कि वे इसलाम के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। उधर, अलविदा की नमाज को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
मस्जिदों के इर्दगिर्द व सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। ईद से पहले अलविदा की नमाज अदा करने के लिए सुबह से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
वैसे तो अलविदा की नमाज 12 बजकर 10 मिनट के बाद से शुरू होनी थी लेकिन लगभग एक घंटे पहले से ही लोग नमाज अदा करने के लिए निकटवर्ती मस्जिदों में पहुंचने लगे। जिला मुख्यालय स्थित शिया जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मौजूद नमाजियों को संबोधित करते हुए मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ने कहा कि रमजान माह समाप्ति की तरफ है।
ऐसे में अधिक से अधिक इबादत कर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें। युवाओं से आह्वान किया कि वे कोई ऐसा कार्य न करें जो अल्लाह की निगाह में गलत हो। शाहजहांपुर में नमाज अदा कराने से पहले शहर इमाम मौलाना शकील अख्तर ने कहा कि अल्लाह की इबादत करने वाला कभी किसी का मोहताज नहीं होता।
अल्लाह ने वादा किया है कि हमारी बात मानने वाला कभी परेशान नहीं होगा। मौलाना ने युवाओं से अपील की कि वे समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। इसके अलावा अकबरपुर नगर के पेवाड़ा मस्जिद में हाफिज नसीमुद्दीन, अहिराना मस्जिद में हाफिज गुलाम हैदर, पेवाड़ा मस्जिद लीतीफिया में हाफिज असगर ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
टीले वाली मस्जिद में हाफिज शिबली, बाजार वाली मस्जिद में हाफिज कदीर, शहजादपुर चौक मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अहमद, शहजहांपुर में मौलाना सुहेल, कादरिया मस्जिद में हाफिज वहीदुज्जमा, अब्दुल्लापुर में हाफिज निसार ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मदीना जामा मस्जिद सराय चौक में मौलाना कारी गयासुद्दीन, जामा मस्जिद उर्दू बाजार में हाफिज मोहम्मद जकरिया व रौजा हजरत कासिम में मौलाना रईस हैदर ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
इसके अलावा टांडा, दहियावर, लोरपुर, सिझौली, हजपुरा, कजपुरा, रसूलपुर, खासपुर, मछलीगांव व आलापुर आदि क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। उधर, नमाज को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मस्जिदों के आसपास के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एएसपी राहुलराज ने बताया कि कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।