फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   This time 44 posts were abolished in the Panchayat elections.

Ambedkar Nagar News: इस बार पंचायत चुनाव में 44 पद खत्म

Fri, 19 Sep 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
This time 44 posts were abolished in the Panchayat elections.
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार जिले में ग्राम प्रधान के तीन और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के चार पद खत्म हो गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के भी 37 पद घट गए हैं। ऐसे में परिसीमन के बाद इस बार 899 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान के पदों पर चुनाव होंगे। बीते चुनाव में ग्राम प्रधान के 902 पद थे।
विज्ञापन

दरअसल, विकास खंड टांडा की तीन ग्राम पंचायतें कटारिया, मीरानपुर-बभनपुरा और जिगना परिसीमन के बाद नगर पंचायत इल्तिफातगंज में शामिल की गई हैं। इससे इन तीनों ग्राम पंचायतों के प्रधान पद समाप्त हो गए हैं। इन ग्राम पंचायतों के राजस्व गांव हिसनापुर व आसापारा परिसीमन में छूट गए थे। इनकी आबादी एक हजार से कम होने से इन्हें ग्राम पंचायत दानपुर में शामिल कर दिया गया है। ग्राम पंचायत कटरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो, मीरानपुर बभनपुरा और जिगना में एक-एक वार्ड समाप्त किए गए हैं। इस तरह बीडीसी के चार पद खत्म हो गए। इन ग्राम पंचायतों के नगर पंचायत में शामिल होने से पंचायत सदस्य के 37 पद भी समाप्त हो गए हैं। टांडा के अलावा अन्य सभी विकास खंडों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। किसी भी जगह न तो पद बढ़ाए गए हैं और न ही कम किए गए हैं। वर्ष 2020-21 में हुए पंचायत चुनाव में 1719367 मतदाता थे। इनमें 892680 पुरुष व 826687 महिलाएं थीं। मौजूदा समय में मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। माना जा रहा है कि इस बार संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन


इतने पदों पर होेंगे चुनाव
जिला पंचायत सदस्य : 41
ग्राम प्रधान : 899
ग्राम पंचायत सदस्य : 11091
बीडीसी : 1016


मतदान केंद्र और बूथ
ब्लॉक
मतदान केंद्र
बूथों की संख्या
कटेहरी 103
286
जलालपुर 123
385
अकबरपुर 142
402
टांडा
127
360
भीटी 96
238
बसखारी 77
257
रामनगर 105
293
जहांगीरगंज 92
234
भियांव 84
290

विकासखंड
प्रधान पद बीडीसी पद
ग्राम पंचायत सदस्य पद
कटेहरी
97
108
1,193
जलालपुर
115
143
1,463
अकबरपुर
136
152
1,674
टांडा
116
132
1,432
भीटी 92
87
1,078
बसखारी 69
96
891
रामनगर
102
112
1,252
जहांगीरगंज 89
82
1,051
भियांव 83
104
1,057


वर्जन
टांडा की तीन ग्राम पंचायतों के नगर पंचायत इल्तिफातगंज में शामिल होने के कारण यहां के सभी पद खत्म कर दिए गए हैं। इन ग्राम पंचायतों के मतदाता नगर निकाय में शामिल हो चुके हैं। अन्य ब्लॉकों में कोई परिवर्तन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed