{"_id":"5d2b696b8ebc3e6ccf653569","slug":"thired-dead-body-found-in-tharuwa-nala-ambedkar-nagar-news-lko4706986194","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिरुआ नाले से मिला तीसरे युवक का भी शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिरुआ नाले से मिला तीसरे युवक का भी शव
विज्ञापन
थिरुआ नाले से मिला तीसरे युवक का भी शव
अंबेडकरनगर। सेल्फी लेने के दौरान अलीगंज थाना अंतर्गत डीहा सुल्तान गांव के निकट स्थित उफनाए थिरुआ नाले में एक दिन पहले डूबे तीन युवकों में से लापता तीसरे युवक का शव भी रविवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया।
एक दिन पहले शनिवार को उफनाए थिरुआ नाले के किनारे खड़े होकर आठ युवक सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच अजय गुप्ता, फरहान व तबरेज का पैर फिसल गया था, जिससे तीनों पानी में डूब गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाकर फरहान व अजय का शव शनिवार देर शाम ही बरामद कर लिया था।
तमाम कोशिशों के बावजूद तबरेज का कुछ पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने व मौसम खराब होने के चलते तलाशी अभियान रोक देना पड़ा था। रविवार सुबह एक बार फिर से तलाशी अभियान शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर तबरेज का शव भी बरामद करने में गोतोखोरों को सफलता मिल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।