{"_id":"5ae8c8ee605b3e19866214b3606461a6","slug":"thieves-shattered-four-hundred-thousand-of-properity-including-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी समेत पौने चार लाख की संपत्ति उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नकदी समेत पौने चार लाख की संपत्ति उड़ाई
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी जयंत्री पुत्र पड़ोही मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहरी बरामदे में सोए हुए थे। देर रात पीछे से चोर छत पर चढ़ गए और सीढ़ियों की की मदद से घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब जयंत्री घर के अंदर गए तो अलमारी व बाक्स का सामान चारों तरफ बिखरा मिला। जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया कि चोरों ने 70 हजार नकदी के अलावा दो सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, दो सोने का टीका, दो सोने की नथिया, एक जोड़ा जोड़ा सोने का झुमका, दो सोने की बाली, तीन सोने के लाकेट, दो चांदी के करधन, दो चांदी के पायल आदि पार कर दिया है।