{"_id":"5d9f6ac28ebc3e01586f0c79","slug":"thief-break-car-window-ambedkar-nagar-news-lko486120378","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चिकित्सक की कार का शीशा चोरों ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चिकित्सक की कार का शीशा चोरों ने तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सक की कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें रखा बैग लेकर फरार हो गए, वहीं इलाज के लिए आए एक मरीज को झांसा देकर उसका भी बैग चोरों ने पार कर दिया। मरीज के बैग में दो हजार नकद के अलावा कई जरूरी कागजात थे, जबकि चिकित्सक के बैग में सिर्फ कागजात ही थे।
पुलिस चौकी स्थापना के बाद भी जिला अस्पताल में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कभी बाइक तो कभी सामान तथा पैसा चोरी हो जाने की वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है।
चिकित्सक डॉ. अजीत जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों को देख रहे थे। इधर चोरों ने अस्पताल परिसर में खड़ी उनके कार का शीशा तोड़ दिया और उसके अंदर रखा बैग लेकर फरार हो गए। इस बीच जब किसी कार्य से चिकित्सक वाहन के पास आए तो कार का टूटा शीशा देख वे भौचक्के रह गए। अंदर देखा तो बैग गायब था। चिकित्सक का कहना है कि बैग में मोबाइल चार्जर व लीड के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि चोर इस उम्मीद में थे कि बैग में नकदी होगी, लेकिन संयोग से उसमें नकदी नहीं थी। वहीं, इस घटना के कुछ देर बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी महाराजगंज निवासी सेतुराम वर्मा को झांसा देकर उनका भी बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में दो हजार नकदी के अलावा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी समेत कई अन्य जरूरी कागजात थे।