फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There was a stir after finding 40 snakes in the pot

मटके में 40 सांप मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 11 May 2022 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
There was a stir after finding 40 snakes in the pot
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के मदुवाना अछती गांव में एक घर से 40 सांप पाये जाने से हड़कंप मच गया। अत्यंत जहरीले यह सांप मिट्टी के एक बर्तन में मौजूद थे। हुआ यह कि गांव निवासी राजेन्द्र गौड़ के घर के सदस्य साफ सफाई कर रहे थे तभी मिट्टी के मटके में सांप के बच्चों को देख वे सन्न रह गए।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह थी कि बर्तन में सांप के बच्चे बड़ी तादाद में मौजूद थे। ग्रामीणों के अनुसार सांप कोबरा प्रजाति के थे। बाद में वन विभाग को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने एक सपेरे की मदद से सांपों को गांव से दूर एक एक पोखरे के निकट छोड़ दिया। वन विभाग के रेंजर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर गई थी लेकिन तब तक ग्रामीण सांपों को सुरक्षित छोड़ चुके थे। सांपों से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed