फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There are deep potholes on the roads, passengers are hesitant

सड़कों पर गहरे गड्ढे, हिचकोले खा रहे यात्री

Mon, 12 Sep 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
There are deep potholes on the roads, passengers are hesitant
ंबेडकरनगर। जिले के तमाम मार्गों पर सुरक्षित चलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। न सिर्फ नेशनल हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गए हैं, वरन ज्यादातर प्रमुख सड़कों की हालत बदतर है। सड़कों पर गहरे गड्ढे होने से यात्री हिचकोले खाकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढों के चलते कब-कहां हादसा हो जाए, यह अनुमान लगा पाना कठिन रहता है। नेशनल हाईवे की बदहाली से इतर रविवार को जिले के अलग-अलग मार्गों का जायजा लेने टीम सड़क पर उतरी तो कई सड़कें अत्यंत क्षतिग्रस्त मिलीं। नागरिकों व यात्रियों ने कहा कि इन मार्गों पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। गड्ढों के चलते वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे कई बार तो जान तक चली जाती है।
विज्ञापन

तमाम सड़कें ऐसी हैं, जिनमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। पूर्व में चलाए गए गड्ढामुक्त अभियान के दौरान प्रभावी ढंग से काम न हो पाने तथा सभी मार्गों के लिए धन न मिल पाने का खामियाजा ही जिले के अलग-अलग क्षेत्र में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अकबरपुर से मालीपुर मुख्य मार्ग आवागमन लायक ही नहीं रह गया है। तमाम लोगों ने इधर से यात्रा करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
भीटी तहसील क्षेत्र के समरसिंहपुर से रुदऊपुर तक लगभग चार किमी. की दूरी है। वैसे तो पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त है, लेकिन दो किमी. सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग पर चार कॉलेज हैं। इधर से होकर प्रतिदिन लगभग दो हजार छात्र-छात्राएं व राहगीर आवागमन करते हैं। एक सप्ताह पूर्व ही एक वृद्ध बाइक से जाते समय गड्ढे में गिरकर घायल हो गए थे। क्षेत्र के राजेश सिंह व अनिल कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में सुगौटी से रामबाबा तक सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके लिए गिट्टी लदे वाहन इस मार्ग से होकर जाते हैं जिससे सड़क और भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
कई जगह धंस गई सड़क
भीटी से उमरावां तक लगभग छह किमी. मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। कहीं पूरी तरह से सड़क धंस गई है तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बुरी तरह से बदहाल इस मार्ग पर लगभग एक दर्जन, स्कूल, कॉलेज व महाविद्यालय हैं। इसी मार्ग से होकर लोग तहसील मुख्यालय, सीएचसी व ब्लॉक कार्यालय जाते हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से होकर चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं व लोग आवागमन करते हैं। तीन दिन पहले ही भीटी के निकट बाइक सवार अमरनाथ गड्ढे में गिरकर घायल हो गया था। क्षेत्र के रामअवतार, सिकंदर व संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे
आलापुर तहसील क्षेत्र के देवलर से बहोरिकपुर तक लगभग ढाई किमी. मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बदहाली का आलम यह है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में इस मार्ग से होकर आवागमन करना जान जोखिम में डालना है। क्षेत्र के अंबिका, सारनाथ, बनारसी व संतोष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त इस मार्ग के निर्माण को लेकर न तो जनप्रतिनिधि और न ही जिम्मेदार गंभीर हो रहे हैं। नतीजा यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन होकर आवागमन करने वाले लगभग दो हजार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
दो वर्ष से सड़क बदहाली का शिकार
आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर चहोड़ा रोड से बिड़हर घाट तक की लगभग सात किमी. लंबी सड़क लगभग दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। दिन-प्रतिदिन बदहाली का शिकार होते इस मार्ग के निर्माण की तरफ जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। नतीजा यह है कि प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लगभग एक हजार लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के रामनरेश, जगदीश व गंगाराम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों को ही मार्ग को दुरुस्त कराने की सुध है।
जल्द कराई जाएगी मरम्मत
बरसात का दौर अब समाप्त होने को है। सड़कों की मरम्मत का वृहद अभियान शुरू होगा। जल्द ही तमाम सड़कों की मरम्मत बेहतर ढंग से कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के निवासियों व अन्य यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।

सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
मंडी परिषद दुरुस्त कराएगा 42 सड़कें
एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि अयोध्या मंडी परिषद की ओर से पूर्व में निर्मित अंबेडकरनगर जिले की 42 सड़कों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है। लगभग 89 किमी. लंबी इन सड़कों की मरम्मत संबंधी कार्ययोजना को स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। धन का आवंटन होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed