{"_id":"6276a86db52431267e54421d","slug":"then-the-words-of-mlc-hariom-deteriorated-ambedkar-nagar-news-lko62952590","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगड़े एमएलसी हरिओम के बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगड़े एमएलसी हरिओम के बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाजपा एमएलसी हरिओम पांडेय के फिर विवादित बोल सामने आए हैं। पहले कुछ खास शर्तों के साथ बीजेपी का टिकट मिलने की बात कहने वाले पूर्व सांसद हरिओम का एक ऑडियो अब वायरल हुआ है, जिसमें वे एक जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते सुने जा रहे हैं। ऑडियो में वे एक जाति को लेकर सबसे ज्यादा हमलावर हैं, जबकि एक अन्य जाति को लेकर भी प्रतिकूल टिप्पणी की है। दो जातियों के साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज को लेकर भी भड़ास निकाली है।
विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय का एक ऑडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें उनसे पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा एक व्यक्ति को थाने से छुड़ाने की बात कही जा रही है। एमएलसी ऐसा करने से इंकार करते हुए सुुने जा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि संबंधित आरोपी पशु वध में लिप्त है। ऐसे व्यक्ति की पैरवी मैं नहीं कर सकता। इसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति को लेकर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पैरवी करना पशु हत्या करने के समान है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस जाति के लोग भाजपा को वोट नहीं देते। पैरवी करने वाले कार्यकर्ता को यह कहते सुना जा रहा है कि इस बार संबंधित जाति के 50 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। एमएलसी इसे मानने को तैयार नहीं दिखे। उन्होंने संबंधित जाति का उल्लेख करते हुए एक और जाति का जिक्र किया।
विज्ञापन
कहा कि इन दोनों जाति के लोगों और मुस्लिम समाज के लोगों की पैरवी नहीं करनी चाहिए। यह लोग कभी भाजपा को वोट नहीं देते। उधर, एमएलसी हरिओम पांडेय ने वायरल ऑडियो को लेकर कहा कि पार्टी के एक सदस्य की ओर से पशु वध में लिप्त व्यक्ति को छुड़ाने की पैरवी की जा रही थी। मैंने इसे लेकर ही मना किया।