फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Then corona vaccine ends, vaccination interrupted

फिर कोरोना वैक्सीन खत्म, टीकाकरण बाधित

Sat, 07 Aug 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Then corona vaccine ends, vaccination interrupted
अंबेडकरनगर। जिले में टीकाकरण अभियान बेपटरी हो गया है। आए दिन वैक्सीन समाप्त हो जाने से टीकाकरण का कार्य बाधित हो जाता है। शनिवार को फिर से वैक्सीन समाप्त हो जाने से जिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। सिर्फ संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में उन्हीं नागरिकों को टीका लगाया गया, जिन्हें विदेश की यात्रा आगामी दिनों में करनी है। इस बीच टीकाकरण ठप होने से संबंधित केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकेगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन के समाप्त होने की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन वैक्सीन के समाप्त हो जाने से टीकाकरण अभियान को झटका लग रहा है। सीमित संख्या में कोरोना वैक्सीन जिले को मिलने से टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। शनिवार को फिर से वैक्सीन समाप्त हो गई। नतीजा यह रहा कि जिला अस्पताल समेत तमाम केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

सिर्फ संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में उन्हीं नागरिकों को टीका लगाया गया, जिन्हें आगामी दिनों में विदेश की यात्रा करनी है। टीकाकरण ठप होने से शनिवार को आंशिक कर्फ्यू के बीच नागरिक संबंधित केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि वैक्सीन समाप्त होने की जानकारी शासन को दे दी गई है। 300 डोज वैक्सीन की थी। ऐसे में उन्हीं नागरिकों को टीका लगाया गया, जिन्हें विदेश की यात्रा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताई नाराजगी
टीका न लगने से नागरिकों ने कड़ी नाराजगी भी जताई। जिला अस्पताल में आए राकेश कुमार व नसीब अली ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब तो टीका लगवाना भी टेढ़ी खीर हो गया है। कभी वैक्सीन समाप्त हो जाती है, तो कभी इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि टीका लगवाना ही मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से जीता नहीं जा सकता है। सीएचसी भीटी में मिले अमरजीत व कटेहरी में मिले जितेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुचारु रूप से वैक्सीनेशन का कार्य चल सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा सभी केंद्रों को उपलब्ध हो, इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed