{"_id":"5f6b89008ebc3e34e73adeae","slug":"theft-ambedkar-nagar-news-lko541657319","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार किया दो लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पार किया दो लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। थाना अन्तर्गत सया गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर पांच हजार नगदी समेत लगभग दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय महिला अपनी पुत्री के घर अयोध्या गई हुई थी। एक दिन पहले मंगलवार रात घर वापस आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी भगवानदीन जब सया स्थित अपने घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गई। किसी अनहोनी की आशंका में जब अंदर गई तो कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। बाक्स व अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बुधवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि वह गत 20 सितंबर को अपनी पुत्री के घर अयोध्या गई हुई थी। 22 सितंबर मंगलवार रात जब वह वापस घर लौटी तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। बताया कि चोर पांच हजार रुपये नगदी समेत लगभग दो लाख की संपत्ति ले गए। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।