{"_id":"625da8b58e4a033913238664","slug":"the-young-man-who-went-to-fish-drowned-in-the-pond-ambedkar-nagar-news-lko626721456","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने गया युवक तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने गया युवक तालाब में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर उसरा गांव में तालाब में मछली मारने गया युवक रविवार दोपहर डूब गया। काफी तलाश के बाद शाम को उसका शव तालाब में मिला। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर उसरा गांव निवासी राजेश (37) दोपहर में गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली मारने के लिए गया था। बताया जाता है कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में डूब गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। तलाश करते हुए परिवारीजन तालाब के किनारे पहुंचे, तो वहां उसकी चप्पल नजर आई।
इस पर उसके तालाब में डूबने की संभावना व्यक्त की जाने लगी। आसपास के ग्रामीण भी इस बीच मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद तालाब में उसका शव मिला। इस पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।