फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man died of dengue

डेंगू से युवक की मौत, 40 से अधिक लोग पीड़ित

Fri, 13 Nov 2015 11:16 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

जांच के दौरान अकेले सकरावल मोहल्ले में ही 40 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए जबकि आसपास के मोहल्लों को मिलाकर कुल 63 लोग इस बीमारी से पीड़ित मिले। ये सभी निजी स्तर पर चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। निजी चिकित्सकों ने इन सबको डेंगू होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


डीएम ने दस चिकित्सकों की टीम भेजकर टांडा के तीन वार्डों में सभी का सरकारी स्तर पर परीक्षण व आवश्यक उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ितों के लिए 24 घंटे कार्यरत वार्ड शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सकरावल पूरब मोहल्ला निवासी महबूब आलम (32) पुत्र वसीम बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका प्रारंभिक इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तबियत में सुधार न होने पर गुरुवार को परिवारीजनों ने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। मोहल्ले के लोगों के अनुसार इससे पूर्व भी इसी मोहल्ले के चार अन्य लोगों की भी डेंगू से मौत हो चुकी है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों के अलावा सीएमओ को भी बीते दिनों दी गई थी, लेकिन सीएमओ ने डेंगू के लक्षण होने से ही इंकार कर दिया था।

इस बीच शुक्रवार को महबूब की डेंगू से हुई मौत की सूचना मिलने पर डीएम विवेक स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दोपहर बाद सकरावल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मोहल्लेवासियों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत डीएम से की। कहा कि यदि समय रहते स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाया गया होता, तो शायद इस पर अंकुश पाया जा सकता था।

डीएम ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने जांच में पाया कि सकरावल मोहल्ले में ही 40 से अधिक लोग डेंगू से पीडित हैं और आसपास के मोहल्लों को मिलाकर कुल 63 लोग प्रभावित हैं।

डीएम ने इस पर सकरावल के अलावा आसपास के दो अन्य वार्डों में शनिवार से चिकित्सकों की दस सदस्यीय टीम द्वारा सघन स्वास्थ्य जांच कराए जाने का निर्देश दिया। हालांकि डीएम के पहुंचने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मोहल्ले में जांच शुरू कर दी।


जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल में डेंगू के पीड़ित मरीजों के लिए 24 घंटे का वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए।  इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल प्रभाव से मुहैया कराए जाने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed