{"_id":"1f6bdf5c815026839b869befac15bfe6","slug":"the-young-man-commited-suiside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटे युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटे युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से कमाकर ट्रेन से घर लौटते समय एक युवक का सामान चोरी हो गया। इससे वह तनाव में था। मंगलवार रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
गांव निवासी झिंगुरी (40) पुत्र रामनरेश निषाद मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए।
झिगूरी का शव कमरे की छत से रस्सी से लटक रहा था। एसओ सोमश्वर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि झिंगुरी मुंबई में निजी नौकरी करता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके सात बच्चे हैं। तीन दिन पूर्व ही वह मुंबई से घर आ रहा था।
रास्ते में ट्रेन से उसका बैग व अन्य सामान चोरी हो गया था। परिवारीजनों के मुताबिक उसमें नगदी भी थी। तब से झिगुरी काफी तनाव में था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर लिया।