{"_id":"57e813984f1c1bf90a573f91","slug":"the-woman-from-dengue-and-the-child-died-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला व बुखार से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला व बुखार से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आई तहसील क्षेत्र की एक महिला की जहां पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई तो वहीं तेज बुखार से एक बालिका ने दम तोड़ दिया। दो दिन पहले इसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक बालिका की डेंगू से मौत हो गई थी। चार दिनों के अंदर तेज बुखार व डेंगू से हुई तीन मौतों से तहसील क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इसके बावजूद इससे निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। भीटी तहसील अंतर्गत वाजिदपुर निवासिनी शिवकुमारी (40) पत्नी किसाने चार दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे फैजाबाद के गोशाईगंज बाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसे तत्काल पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत इनौना निवासिनी शिवांगी (8) पुत्री रामयज्ञ को एक सप्ताह पूर्व बुखार चढ़ गया था। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
तबियत में सुधार न होने पर उसे अकबरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि शनिवार को भीटी तहसील अंतर्गत उमरावां गांव निवासी मुस्तफा की दस वर्षीय पुत्री शाजिया की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
22 सितंबर को तेज बुखार से पीड़ित शाजिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जांच में प्लेटलेट्स 57 हजार मिला। इस पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां दो दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा सितंबर के प्रथम सप्ताह में इसी तहसील अंतर्गत सेनपुर निवासी सनी (8) की भी डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया कि डेंगू या फिर तेज बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर न सिर्फ आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा बल्कि लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।