{"_id":"5829fed74f1c1b56368fe2a2","slug":"the-woman-and-young-man-burnt-current-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से महिला और युवक झुलसे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से महिला और युवक झुलसे, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electric Current
- फोटो : symbolic
थाना क्षेत्र के कसड़ा गांव में सोमवार सुबह पेड़ की डाल काट रहा युवक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उधर, थाना क्षेत्र निवासिनी महिला कपड़ा प्रेस करते समय करंट से गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कसड़ा गांव निवासी राजेंद्र तिवारी (36) पुत्र शंभूनाथ सोमवार सुबह खेत में स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से उसका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक इर्दगिर्द खेतों में काम कर रहे लोग उसे तार से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन
आननफानन में उसे गंभीर दशा में पेड़ से नीचे उतारा गया। युवक को करंट लगने की जानकारी मिलते ही आननफानन में परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत जैतपुर गांव निवासिनी मालती (45) पत्नी कृष्णकुमार सोमवार सुबह कपड़े प्रेस कर रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच उसका हाथ तार पर पड़ गया। तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे किसी प्रकार तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।