फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The wheel of development will run fast in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में तेजी से चलेगा विकास का पहिया

Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development will run fast in gram panchayats
अंबेडकरनगर। जिले की 902 ग्राम पंचायतों की तुलना में 497 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान का डोंगल अपडेट होने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया तेजी से चलेगा। डोंगल के अपडेट होने के साथ ही अब ग्राम प्रधान धन की निकासी कर विकास कार्य प्रारंभ करा सकेंगे। इसके अलावा 35 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का भी डोंगल 16 जून की शाम तक अपडेट हो जाएगा। शेष 370 ग्राम पंचायतों में भी संबंधित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद डोंगल अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद ऐसी ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से गांवों में ठप पड़े विकास कार्य के अब गति पकड़ने का रास्ता साफ हो गया है। कारण यह है कि जिन ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शपथ बीती 27 मई को ली थी, उनका डोंगल अपडेट हो गया है। बीते दिनों ही जिले की 902 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। कोरम पूरा होने के चलते 902 ग्राम पंचायतों की तुलना में 532 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने बीती 27 मई को शपथ ग्रहण की थी।
विज्ञापन

संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही इन ग्राम पंचायत के प्रशासकों का डोंगल निष्क्रिय हो गया था। शेष 370 ग्राम पंचायतों में कोरम न होने के चलते ग्राम प्रधान शपथ नहीं ग्रहण कर सके थे। हालांकि गत दिवस ही संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ था। अब ऐसे में इन 370 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधान भी पहली बैठक के बाद शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिन 532 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने शपथ ली थी, उनकी तुलना में 497 ग्राम प्रधानों का डोंगल मंगलवार को अपडेट हो गया। शेष 35 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का भी डोंगल 16 जून की शाम तक अपडेट हो जाएगा। जिला परियोजना प्रबंधक संजीत पटेल ने बताया कि 497 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान का डोंगल अपडेट किया जा चुका है। इसके अलावा 35 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का भी डोगल 16 जून की शाम तक अपडेट हो जाएगा।
ग्रामीण बोले, दूर होंगी मूलभूत समस्याएं
जिन ग्राम प्रधानों का डोंगल अपडेट हुआ है, वहां अब विकास का पहिया तेजी से चलेगा। डोंगल अपडेट न होने से अब तक विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा था। डोंगल अपडेट के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ताराखुर्द के ग्रामीण संजय कुमार व संतराम ने कहा कि ग्राम प्रधान के निर्वाचन के बाद उम्मीद थी कि शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन डोंगल न अपडेट होने से काम नहीं शुरू हो सका था। अब जबकि डोंगल अपडेट हो चुका है, तो ऐसे में विकास कार्य तेजी से प्रारंभ हो जाएगा। कुर्की के राजेंद्र व शीतला प्रसाद ने कहा कि ग्राम प्रधान का डोंगल अपडेट होने से मूलभूत समस्याएं अब दूर हो जाएंगी। शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

गांवों में शुरू हो जाएंगे विकास कार्य
जिन 535 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है, उनकी तुलना में 497 ग्राम प्रधानों का डोंगल अपडेट हो चुका है। शेष 35 ग्राम प्रधानों के भी डोंगल को अपडेट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 16 जून तक अपडेट कर लिया जाएगा। डोंगल अपडेट होने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
- दुर्गाप्रसाद तिवारी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed