फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The walkout by Shikshamitr

शिक्षामित्रों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 14 Sep 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 14 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्यायालय को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। शिक्षामित्र अपने हक की लड़ाई के लिए चुप नहीं बैठेंगे। मामले को सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचाया जाएगा।

सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय पर धरना देने के साथ ही मंगलवार को सभी ब्लॉकों के शिक्षामित्र जिला मुख्यालय पहुंचकर हक की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


अकबरपुर बीआरसी कार्यालय शिवबाबा पर उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रामचंदर मौर्य की अध्यक्षता में शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिक्षामित्रों ने जिले के सभी बीआरसी कार्यालयों पर धरना दिया है और अब वे मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर हक की आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श शिक्षामित्र वेेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने बीआरसी कार्यालय पर धरना देकर आवाज उठाई। इस मौके पर दिवाकर मौर्य, प्रमोद सिंह, नंदलाल, सरिता वर्मा, नीरज, अर्चना, नीलम यादव आदि मौजूद रहे।


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसियेशन के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेन्द्र दीप सिंह की अध्यक्षता में फैसले का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed