{"_id":"2d084a792c3a10153e3aadb2ccd2aac7","slug":"the-vote-will-count-in-monitor-of-video-cameras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी मत गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी मत गणना
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि नौ विकास खंड में कुल चार चरणों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। बीते दिनों जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के बाद अब प्रशासन के सामने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत चुनाव को कुशलतापूर्वक निपटाने की चुनौती है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, वहीं 12 नवंबर को होने वाली मतगणना के दौरान किसी प्रकार का विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने पाए, इसके लिए भी पूरी गंभीरता बरती जा रही है। दरअसल ग्राम प्रधान का चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण होने के कारण इसमें विवाद की संभावना ज्यादा बलवती बनी हुई है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस बार वीडियोग्राफी के बीच मतों की गणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि सभी नौ विकास खंड रामनगर, बसखारी, जहांगीरगंज, भीटी, कटेहरी, अकबरपुर, टांडा, जलालपुर व भियांव में मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। ऐसा करने से मतगणना के दौरान किसी भी असहज स्थिति से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मतगणनास्थल के अंदर व बाहर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इस बीच बुुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे आयुक्त फैजाबाद मण्डल एसपी मिश्र ने डीएम विवेक के अलावा अपर जिलाधिकारी रामसूरत पाण्डेय व अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक रणनीति तय की।